Yeh Jawani Hai Deewani । दोस्ती, प्यार और सपनों की कहानी जो दिलों को छू लेती है”

Bollywood की दुनिया में कई Movies आईं और चली गईं, परन्तु कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो अपनी Story, संगीत, और किरदारों की वजह से दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बस जाती हैं। ठीक ऐसी ही एक Movie है “Yeh Jawani Hai Deewani”, जो  कि 31 मई 2013 को रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म न केवल Box Office पर सुपरहिट हुई, बल्कि युवाओं के जीवन से जुड़े कई पहलुओं को खूबसूरती से दर्शाती है।Yeh Jawani Hai Deewani full movie review

आइए इस फिल्म के बारे में और विस्तार से जानते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि क्यों यह फिल्म आज भी इतनी लोकप्रिय है।

Yeh Jawani Hai Deewani फिल्म की कहानी: दोस्ती, सपने और प्यार का सफर

Movie की कहानी चार दोस्तों – बन्नी (रणबीर कपूर), नैना (दीपिका पादुकोण), अदिति (कल्कि कोचलिन) और अविनाश (आदित्य रॉय कपूर) के आस पास घूमती है। यह कहानी दोस्ती, सपनों, और खुद को खोजने की एक खूबसूरत यात्रा है।

Movie की शुरुआत नैना से होती है, जो एक सीधी-सादी और पढ़ाई में अपना ध्यान देने वाली लड़की है। नैना अचानक एक दिन अपने बचपन के दोस्तों के साथ Tracking पर जाने का फैसला करती है। इस सफर के दौरान उसे अपनी जिंदगी के नए मायने समझ में आते हैं और वह बन्नी(रणवीर कपूर) से प्यार करने लगती है। लेकिन बन्नी के पास अपने सपने हैं और वह अपने करियर को लेकर बहुत महत्वाकांक्षी है।

वहीं कहानी का दूसरा भाग इन दोस्तों की जिंदगी में 8 साल बाद आता है, जब वे अदिति की शादी पर एक साथ मिलते हैं। यहां पर Movie रिश्तों और जीवन के चुनावों के बारे में गहराई से बात करती है।

मुख्य किरदार और उनकी परफॉर्मेंस

1. रणबीर कपूर (बन्नी)

रणबीर ने बन्नी के किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया है कि यह Bollywood के सबसे यादगार किरदारों में से एक बन गया था। बन्नी का बेफिक्र और जिंदगी को जीने का अनोखा अंदाज दर्शकों को बहुत पसंद आया था।

2. दीपिका पादुकोण (नैना)

दीपिका ने नैना के किरदार को बहुत स्वाभाविकता से निभाया था।एक सीधी-सादी लड़की से आत्मविश्वासी महिला बनने का उनका ट्रांजिशन वाकई सराहनीय है।

3. कल्कि कोचलिन (अदिति)

कल्कि ने अपने किरदार में मज़ाकिया और भावनात्मक पक्ष दोनों को बखूबी निभाया था।

4. आदित्य रॉय कपूर (अविनाश)

आदित्य ने अविनाश के किरदार में हंसी और इमोशन का शानदार मिश्रण पेश किया।

फिल्म के हिट गाने

Yeh Jawaani Hai Deewani” के गाने इस फिल्म की जान हैं। प्रीतम के संगीत निर्देशन में बने ये गाने हर पार्टी, शादी और ट्रिप की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बना चुके हैं।

बदतमीज़ दिल”: यह गाना आज भी युवाओं का फेवरेट है।

बलम पिचकारी“: होली के बिना यह गाना अधूरा लगता है।

कबीरा“: यह गाना इमोशनल मूड के लिए परफेक्ट है।

घाघरा“: माधुरी दीक्षित और रणबीर कपूर का यह गाना फिल्म का एक खास आकर्षण है।

निर्देशन और सिनेमैटोग्राफी

आयान मुखर्जी द्वारा प्रदर्शित इस फिल्म की कहानी जितनी शानदार है, उतनी ही खूबसूरत इसकी सिनेमैटोग्राफी भी है। फिल्म में मनाली, उदयपुर और पेरिस जैसी खूबसूरत जगहों को दर्शाया गया है, जो दर्शकों को ट्रेवलिंग के लिए इंस्पायर करती है।

फिल्म का संदेश

Yeh Jawaani Hai Deewani” केवल एक मनोरंजक फिल्म नहीं है; यह जिंदगी को खुलकर जीने और अपने सपनों का पीछा करने का एक प्रेरणादायक संदेश देती है। यह फिल्म हमें सिखाती है कि जिंदगी का हर पल कीमती है और इसे अपने तरीके से जीना चाहिए।

फिल्म की सफलता

Movie ने Box Office पर धमाकेदार कमाई की और 300 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था। इसे समीक्षकों और दर्शकों से समान रूप से प्यार भी मिला था।

फिल्म क्यों है आज भी प्रासंगिक?

1. युवाओं से जुड़ाव:

फिल्म की कहानी और किरदार युवाओं के जीवन की वास्तविकता को दर्शाते हैं।

2. दोस्ती और रिश्ते:

यह फिल्म दर्शाती है कि सच्चे दोस्त हमेशा आपके साथ होते हैं, चाहे समय कितना भी बदल जाए।

3. गाने:

फिल्म के गाने समय के साथ और भी लोकप्रिय हो गए हैं।

4. लाइफस्टाइल:

फिल्म में दिखाया गया travel और Free sprited Lifestyle आज की पीढ़ी को प्रेरित करता है।

और जाने:

निष्कर्ष

Yeh Jawaani Hai Deewani” न केवल एक फिल्म है, बल्कि यह जिंदगी जीने का एक तरीका सिखाती है। यह फिल्म दोस्ती, प्यार, और अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा देती है। यदि आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो इसे जरूर देखें और अपने दोस्तों के साथ इस सफर का मज़ा लें।

2 thoughts on “Yeh Jawani Hai Deewani । दोस्ती, प्यार और सपनों की कहानी जो दिलों को छू लेती है””

Leave a Comment